Monday, March 28, 2011

होली समरसता का पर्व : अष्टभुजा शुक्ल


महानगर संवाददाता, गोरखपुर : होली समरसता का पर्व है। इसमें लोग आपसी द्वेष भूलकर एक दूसरे के गले मिलकर शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ल ने कही। वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी डा. सत्या पाण्डेय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। आयोजक एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वरिष्ठ सदस्य डा. विनोद पाण्डेय ने कहा कि होली मिलन के माध्यम से हम प्रेम का संदेश देते हैं। महापौर श्रीमती अंजु चौधरी ने कहा कि होली आपसी सौहा‌र्द्र का पर्व है। जोनल सचिव अंगद सिंह, यशवंत पाण्डेय, रमेश उपाध्याय, रघुनाथ प्रसाद, रोहिणी श्रीवास्तव, मीरा देवी, नईम अहमद, मन्नु लाल कुशवाहा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांत शुक्ल, अरविन्द कुमार बर्नवाल, कलीम एवं चित्रलेखा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Friday, March 11, 2011

आधी आबादी के विकास पर खूब हुई चर्चाएं


एक प्रतिनिधि, गोरखपुर: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के सौ वर्ष पूर्ण हो गए। मंगलवार को इस अवसर पर महानगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास के विविध पहलुओं पर चर्चाएं की गयीं। महिला दिवस पर गोरखपुर एन्वायरन्मेंटल एक्शन गु्रप, स्थायी कृषि नेटवर्क तथा लघु सीमांत कृषक मोर्चा ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय महिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया। एमपी पालिटेक्निक गोरखनाथ में इस राज्य स्तरीय की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि घर की जिम्मेदारियों से लेकर कृषि तक में महिला कृषकों ने बढ़कर पुरुषों का साथ दिया है। लेकिन उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए नही दिया गया। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। नीलम प्रभात ने कहा कि आरोह अभियान ने महिला कृषकों को पहचान कायम करने में कुछ हद तक सफलता दी है। दिल्ली की सुश्री सोमा पार्थसारथी ने बताया कि कृषि में लगभग सत्तर प्रतिशत योगदान महिलाएं करती हैं लेकिन पुरुष एकाधिकार के सामने उनका योगदान कम आंका जाता है। एमएलसी विनोद पाण्डेय ने महिला किसानों के अधिकार की लड़ाई में सहयोग देने का वायदा संस्था से किया। सम्मेलन में रमेशजी, डा. वीरेन्द्र श्रीवास्तव, डा.शीराज वजीह, संजय, नन्हें सिंह, रघुनाथ सिंह, के.के. सिंह, विजय पाण्डेय, डा. सीमा त्रिपाठी, डा. अनीता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे। चन्द्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित महिला सम्मान समारोह में डा. उमा सर्राफ ने कहा कि महिलाओं के उत्थन के लिए जरूरी है कि उनके आर्थिक स्वावलम्बन पर जोर दिया जाए। प्रो. प्रतिभा खन्ना ने छात्राओं को रजिया सुल्ताना, इंदिरा गांधी, कल्पना जैसी नारियों का उदाहरण देकर आगे बढ़ने की सीख दी। आभार ज्ञापन प्राचार्या डा. रंजना ने किया। भाजपा कार्यालय पर महिला दिवस के साथ कवियत्री महादेवी वर्मा का जन्मदिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रोहिणी श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता कर रही पद्मा गुप्ता ने वीरांगना महिलाओं के जीवन पर चर्चा कर उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया। सेंटएण्ड्रयूज कालेज में सम्मान समारोह के दौरान डा. सीमा शेखर ने प्राचार्य रेव्ह. डा. जे.के. लाल को कालेज के उन्नयन के लिए पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की गोष्ठी में मुख्य अतिथि श्रीमती चन्द्रलेखा त्रिपाठी ने कन्या भू्रण हत्या का पुरजोर विरोध कर नारी अधिकारों की वकालत की। अध्यक्षता श्रीमती मधुमिता मैसी ने की एवं संचालन संयोजिका शकुन्तला सिंह ने किया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा में मुख्य अतिथि श्रीमती बीमा श्रीवास्तव रहीं। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निदेशक प्रो. ज्ञानभूषण सहाय, प्राचार्या डा. सुष्मिता उपाध्याय, चीफ प्राक्टर डा. पूनम शुक्ला, डा. गौरी पाण्डेय, डा. अर्चना तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी डा. रंजना मैनी तथा डा. श्र्वेता सिंह ने महिला शक्ति की उपयोगिता को बढ़ाने की बात कही। महिला दिवस पर इसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर की रासेयो इकाई, मंडलीय मनोविज्ञान केन्द्र, दाउद मेमोरियल क्रिश्चियन ग्रामीण विकास समिति, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, हेल्प लाइन सेवा संस्थान, अभियान संस्था, पीपुल्स वायस, श्रीरामनिवास शिक्षण एवं सेवा संस्थान तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जंगल धूसड़ ने भी गोष्ठियों का आयोजन कर दिवस विशेष पर चर्चा की

Tuesday, January 11, 2011

समाजसेवा का स्वसेवा में बदलना घातक : अखिलेश


गोरखपुर : हमारा देश कुरीतियों की गर्त में दिन ब दिन धंसता जा रहा है। इसका मुख्य कारण समाज के नेतृत्वकर्ताओं की स्वार्थपरायणता है। आज समाजसेवा का भाव स्वसेवा में बदल गया है। किन्तु जब तक जागरूक संगठनों में उत्साह का यह जज्बा कायम है तब तक भारत निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। यह बातें एडीएम सिटी अखिलेश तिवारी ने कही। वह रविवार को नेपाल क्लब में गोरखपुर फ्रेन्ड्स क्लब शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। क्लब की वार्षिक पात्रिका मैत्री का विमोचन करने के बाद तिवारी ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि संगठन को नगर की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। नवनिर्वाचित सचिव श्रीमती आराधना श्रीवास्तव व संस्था की संरक्षिका डा. श्रीमती सत्या पाण्डेय ने पूरे वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए निवर्तमान कार्यकारणी के कार्यो का उल्लेख किया। गीता सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयुष श्रीवास्तव एवं ग्रुप ने गणेश वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग अग्रवाल और मीडिया प्रभारी रतन श्रीवास्तव ने आभार जताया

Tuesday, October 26, 2010

प्रतिनिधियों की उदासीनता से विमुख हुआ स्नातक मतदाता

डा.सत्या पाण्डेय गोरखपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा.सत्या पाण्डेय ने कहा है कि स्नातक प्रतिनिधियों की करनी और कथनी के कारण विधान परिषद की गरिमा ध्वस्त हुई है। प्रतिनिधियों की अविश्र्वसनीयता के कारण स्नातक विमुख हो गया है। स्व.परशुराम मणि त्रिपाठी के बाद स्नातकों में पहली बार प्रो.के.एन. सिंह जैसे व्यक्तित्व में आस जगी है। डा.पाण्डेय सोमवार को प्रेस क्लब में संवाददाताओं से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गौरवशाली परम्परा वापस लाने के लिए उच्च शिक्षा एवं शोध से जुड़े शिक्षाविद को प्रत्याशी बनाया है।

Monday, October 4, 2010

एकता के सूत्र में बांधता है संगीत : मिन्टी सिंह


हमारे संवाददाता, गोरखपुर : संगीत मजहब या जाति से बहुत ऊपर उठा देता है मनुष्य को। इसीलिए संगीतज्ञों को ब्रह्मानन्द सहोदर कहा गया है। जो सर्वव्यापी है और जिसकी सब पर समान दृष्टि है उसका सहोदर। सभी संकीर्ण दीवारों को तोड़कर एकता के सूत्र में सभी को बांधता है संगीत। जिस दिन पूरी दुनिया संगीत की दुनिया की हो जायेगी उसी दिन हमारे बीच से भेद खत्म हो जायेंगे। यह बातें महिला सर्वोदय मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिन्टी सिंह ने कही। वह यहां नेपाल क्लब में बुधवार को मंडल द्वारा सदस्याओं के बीच आयोजित संगीत प्रतियोगिता को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती सत्या पाण्डेय ने कहा कि गोरखपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा है। हम महिलाओं से ही धर्म व संस्कार रक्षित व विकसित होते हैं। हम ऐसे मिलकर रहें जैसे न कोई हिन्दू हो न मुसलमान, सभी हिन्दुस्तानी हों। दोनों वक्ताओं ने गुरुवार को अयोध्या मामले में आने वाले फैसले के मद्देनजर शांति बनाये रखने की अपील की। इसके पूर्व मंडल की सदस्याओं के बीच संगीत भरी शाम प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सदस्याओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गीत, गजल व भजन आदि को स्वर देकर सभी को आनंद प्रदान किया।

Thursday, August 12, 2010

महानगर भाजपा की कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री बने

महानगर संवाददाता, गोरखपुर : भाजपा महानगर की कार्यकारिणी बुधवार को घोषित कर दी गयी है। आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी और एक कार्यालय प्रभारी के साथ 97 लोग कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये हैं। महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने टीम घोषित करने के उपरान्त कहा कि यह आम कार्यकर्ताओं की टीम है। टीम के सभी सदस्य महानगर में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। टीम प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के उपरान्त बनायी गयी है। नव गठित कार्यकारिणी में महेश चन्द्र गर्ग, डा. श्रीमती सत्या पाण्डेय, आत्मदेव मौर्य, देवेश श्रीवास्तव, डा. डी.एन. पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, विशुनदेव शाही और श्रीमती मीरा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रविप्रकाश श्रीवास्तव, महेश मणि त्रिपाठी और ओमप्रकाश शर्मा महामंत्री, विश्र्व जितांशु सिंह आशू, अनूप किशोर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दयानन्द शर्मा, श्रीमती रीता सिंह श्रीनेत, श्रीमती अमिता गुप्ता, श्रीमती बिन्दु पासवान, श्रीमती अनिता रानी मंत्री, दयाकृष्ण गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गये हैं। वीरेन्द्र पाण्डेय को मीडिया प्रभारी और सूर्यनाथ को कार्यालय प्रभारी का दायित्व मिला है। अध्यक्ष समेत कुल 120 की कार्यकारिणी में 27 महिलाओं को स्थान मिला है, जिनमें छह पदाधिकारी और 21 बतौर कार्यसमिति सदस्य शामिल की गयी हैं। वेतन का भुगतान के लिए शिक्षकों ने दिया धरना शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने एक स्वर से कहा कि शिक्षा अधिकारी लम्बित पड़े वेतन के भुगतान शीघ्र करें। अन्यथा संघ आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। धरना को संबोधित करते हुए प्रान्तीय संरक्षक राम चन्द्र यादव ने कहा कि जनपद के 85 मान्यता प्राप्त सहायिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन तीन माह से लम्बित पड़ा है। यही नहीं प्रत्येक वर्ष की जुलाई में मिलने वाली प्रोन्नति वेतनमान भी ठंडे बस्ते में है

Thursday, July 29, 2010

मंडलीय कारागार के कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

निज संवाददाता,गोरखपुर : रविवार को मण्डलीय कारागार के कैदियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी रोग व निदान की जानकारी चिकित्सकों ने दी वहीं आध्यात्मिक प्रवचन के जरिये उनमें सुधरने की इच्छा जगाने की कोशिश की गयी। अपराध निरोधक कमेटी के तत्वावधान में कारागार में आयोजित शिविर में संत स्वामी चित्तआत्मानंद ने कहा कि धरती पर अपने कर्म का ही भोग मनुष्य भोगता है। इसलिये सभी भाई-बहन भगवान के नाम का स्मरण कर अपनी भूल के लिए क्षमा याचना कर पाप से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कैदियों से संकीर्तन भी कराया। अपर जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जेल से बाहर जाने के बाद कैदियों को चाहिए कि वे अपना ध्यान व समय परिवार में लगाएं। इसके पूर्व करीब चार सौ कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण डा.राकेश रमन, डा. स्वरूप मोहंती, डा.नूर आलम, डा.अरविन्द सिंह, डा.एस.एम.सिद्दीकी, डा.अजीज अहमद, डा.लायक अहमद, डा.मनोज, डा.ज्ञानचंद, डा.सुधाकर मिश्र, डा.मुश्ताक अली, डा.बबीता कपूर, डा.मंजुला पाण्डेय, डा.बैलटीना अली व डा. सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एस.के.शर्मा, जेलर वी.पी.मिश्र, कमेटी के उपाध्यक्ष पी.के लाहिरी, अंगद सिंह, डा.सत्या पाण्डेय, इंदल सिंह, मन्नूलाल कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, पवन कुमार व चंद्रप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। संचालन डा.हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया।