केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन
संवाददाता, गोरखपुर: देश में आतंकी गतिविधियों, बढ़ती महंगाई व प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही वसूली, बढ़ते अपराध व पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा अपर जिलाधिकारी नगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विश्वजिताशु सिंह आशू ने किया। चेतना तिराहा से चलकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र शुक्ल, चिरंजीव चौरसिया, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा जन्म दिन के नाम पर अवैध वसूली करायी जा रही है। हालत यहां तक पहुंच गयी है कि जो अधिकारी धन देने से मना कर रहे हैं उनकी हत्या कर दी जा रही है। औरेया के इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता बजरंगी, प्रेमनारायन सिंह, इंद्रमणि उपाध्याय, गनेश जायसवाल, प्रवीण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या की लीपापोती कर रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवेश श्रीवास्तव, डा. सत्या पांडेय, रविप्रकाश श्रीवास्तव आदि शामिल थे
No comments:
Post a Comment