This blog is to showcase some news posts dedicated towards Dr. Satya Pandey. Dr. Satya Pandey is a charismatic politician and social worker. She is Mayor of Gorakhpur
Sunday, July 3, 2011
Sunday, June 26, 2011
महंगाई को लेकर विपक्ष में उबाल

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : रसोई गैस, केरोसिन और डीजल के मूल्य बढ़ाकर सरकार ने भले ही आम आदमी तक पर बड़ी चोट कर दी हो, लेकिन इसका खामियाजा उसे भी भुगतना पड़ सकता है। इसके विरोध में विपक्षी ही नहीं, सरकार समर्थक दल भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी तो इस पर इतना नाराज है कि लोकपाल पर प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गयी बैठक में जाने तक से परहेज के बारे में सोच रही है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, महंगाई घटाने के तमाम आश्वासनों के बावजूद सरकार ने तेल कंपनियों के फायदे के लिए रसोई गैस, केरोसिन व डीजल के मूल्य में वृद्धि करके आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है। इस सरकार को सपा का भी सहयोग रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं का पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर महंगाई बढ़ाने वाली सरकार का साथ न देने का दबाव है। उस दबाव को देखते हुए ही पार्टी प्रधानमंत्री की ओर से लोकपाल मसौदे पर तीन जुलाई को बुलाई गयी बैठक में शामिल होने या न होने को लेकर असमंजस में है।
Thursday, May 26, 2011
गडकरी ने गोरक्षनाथ से मांगी मन्नत
सिटी रिपोर्टर, गोरखपुर :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा गोरक्षनाथ से देश को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की मन्नत मांगी। वे दिन में करीब 2.35 पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गोरक्षनाथ का दर्शन किया। इसके बाद वे पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि भय,भूख और भ्रष्टाचार देश के सामने सबसे ज्वलंत समस्याएं हैं। मैंने देश को इसी से मुक्ति दिलाने की बाबा गोरक्षनाथ से मन्नत मांगी। मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में गहमा-गहमी थी। बड़ा कार्यक्रम। तेज धूप। ऊपर से मुख्य अतिथि के आने में करीब तीन घंटे की देरी। किसी भी आयोजक के लिए परेशानी की बात हो सकती है। पर सदर सांसद गोरखपुर योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। मठ में जहां वे रोज आम लोगों से मिलते थे। वहां मिलने वाले बैठे थे। बगल के कमरे में वे कुछ खास लोगों के साथ बैठे थे। दिन करीब 10.30 बजे उनसे मुलाकात होती है। पूरी व्यवस्था पर उनकी नजर थी पर बात-चीत कहीं इसका जिक्र नहीं। सिर्फ पूछने वालों को जरूरी निर्देश दे दिए जा रहे थे। बारह बजे के बाद गहमा-गहमी इस बीच आने-जाने वालों का क्रम बढ़ जाता है। वे कमरे से निकलकर लोगों से मिलने वाले हाल में चले जाते हैं। कुर्सियां कम पड़ने लगीं तो मीडिया के लोगों को सोफे वाले कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। इस बीच आने-जाने वालों से यही कहा जाता था कि लोगों को रैली स्थल पर भेजें और खुद भी वहां पहुंचकर लोगों को सहेजे। इस समय तक मंदिर में नगर विधायक डा.राधामोहन दास अग्रवाल, विजय बहादुर यादव,ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह आदि आ चुके थे। सीताराम जायसवाल, डा.सीएम सिन्हा, जितेंद्र राय, सरोज शुक्ला, शीतल पांडेय आदि पहले से ही जमें थे। रामगढ़ ताल से आने वाली हवा कम कर देगी धूप की तल्खी लोग मुख्य अतिथि के आने में देरी और कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी भीड़ को सहेजने को लेकर बेचैन थे। कुछ लोगों ने योगी से इसका जिक्र किया तो उन्होंने हंसकर कहा कि रामगढ़ ताल से होकर आने वाली हवा गर्मी को कम कर देगी। इस बीच पता चला कि जिस विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को आना था उसका पायलट कारतूस के साथ दिल्ली एअरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया। तब तक इस बात की भी पुष्टि हो चुकी थी कि 12 बजे वे दिल्ली से उड़ चुके हैं और करीब 1.15 पर यहां उनके लैंड करने की संभावना है। लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में थे कि योगी एअर पोर्ट जाएंगे कि नहीं। जाएंगे तो साथ कौन-कौन जाएगा। करीब एक पांच पर पोर्टिकों में उनकी गाड़ी लग गई। वे आए और कुछ और लोगों को साथ चलने का इशारा किए। 1.10 पर उनका कारवां राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एअरपोर्ट रवाना हो गया। गडकरी के साथ विशेष विमान से मेयर अंजु चौधरी एवं राष्टीय महामंत्री संगठन रामलाल भी गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, नरेन्द्र सिंह तोमर डा. रमापतिराम त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, योगी आदित्यनाथ, विनोद पाण्डेय, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सांसद कमलेश पासवान, विधायक विजय बहादुर यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डा. सीएम सिन्हा, पीएन पाठक सहित दर्जन भर नेता शामिल थे। करीब 2.35 पर मंदिर पहुंचे। वहां पहुंच कर गोरक्षनाथ का दर्शन किया। करीब 3.10 मिनट पर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। महिलाओं की कमान डा. सत्या पाण्डेय ने संभाली थी।
Wednesday, May 4, 2011
चरम पर पहुंचा सियासी तापमान
ईमेल करें मैसेंजर के द्वारा भेजें प्रिंट संस्करण
चरम पर पहुंचा सियासी तापमान
महानगर प्रतिनिधि, गोरखपुर : पिपराइच चुनाव के अंतिम चरण में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शिवपाल यादव के दौरे के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय करते हुए जहां करो या मरो की रणनीति पर उतर चुकी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी कलराज मिश्र के दौरे से मिली ऊर्जा को और शक्तिशाली बनाने के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही का कार्यक्रम लगा रखी है। प्रदेश अध्यक्षों की सभा तय : भाजपा और सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पिपराइच में होंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां सड़क मार्ग से चलकर सुबह दस बजे पहुचेंगे। वह जगदीश पुर, बेलाकांटा, रमवापुर व कुस्मही में सभा सम्बोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही भी कुस्मही में साढ़े चार बजे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। पार्टी के लिए मांगे वोट :सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुवंर प्रताप सिंह ने एक बार फिर सोमवार को पार्टी के लिए जनसम्पर्क किया। आधा दर्जन गांवों में सम्पर्क के बीच उन्होंने कहा कुछ प्रत्याशी जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें एक दो बार नहीं बल्कि कई बार जनता ने मौका दिया लेकिन उन्हें विकास याद नहीं आया। अब वह एक बार फिर यहां की जनता को विकास का झूठा वायदा कर गुमराह करे रहें हैं। गांव-गांव पहुंची हियुवा : भाजपा के लिए हिन्दू युवा वाहिनी भी गांव-गांव पहुंच रही है। सोमवार को उसके प्रदेश सुनील सिंह ने जन संपर्क के दौरान कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ सपा भी मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही है, जो देश के लिए घातक होगा। इस चुनाव में इसका खमियाजा भी सपा को भुगतना पड़ेगा। पप्पू ने दिया विकास का नारा : निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र जायसवाल पप्पू ने सोमवार को विकास का नारा देते हुए कहा कि मैं अपने पन्द्रह वर्ष के विधायक कार्यकाल के आधार पर वोट मांग रहा हूं। मैंने पिपराइच में नेता नहीं बेटा बन कर कार्य किया है। मुझे भरोसा है कि जनता अपने इस बेटा को आशिर्वाद देगी। जनसम्पर्क में जुटे पूर्व मंत्री : प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्र्वकर्मा भी मंगलवार को सपा के लिए जनसम्पर्क में जुट गये। इसके पहले उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ही सत्रह सितम्बर को विश्र्वकर्मा जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर विश्र्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया। समाज का कर्त्तव्य बनता है कि वह सपा प्रत्याशी राजमती को मत देकर विजई बनाए। महिलाओं ने भी खोला मोर्चा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी सत्या पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को महिलाओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान पांडेय ने कहा कि भाजपा भय, भूख व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। जनता इस लड़ाई के साथ है। इस बात का प्रमाण इस चुनाव का परिणाम बनेगा।

मजदूर हितों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

हमारे संवाददाता, गोरखपुर : मजदूर दिवस पर रविवार को महानगर के विभिन्न मजदूर संगठनों ने मजदूरों की समस्या पर जहां विचार कर उसके लिए लम्बी लड़ाई लड़ने का एलान किया, वहीं मजदूर हितों पर सरकार को भी कठघरे में खड़ा करने से नहीं चूके। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संघ भवन आयोजित गोष्ठी में कहा गया कि आज भी श्रम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए सरकार भी जिम्मेदार है। अध्यक्षता रूपेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आर. सैमसन ने किया। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने सभा कर शिकागो में हुए मजदूरों के आंदोलन पर प्रकाश डाला। साथ ही बंद होते सार्वजनिक कल-कारखानों पर चिंता जतायी गयी। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामभान सिंह ने किया। बरगदवा व गीडा के मजदूरों ने शिकागो में शहीद हुए मजदूरों की याद में मशाल जुलूस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर संघ के संयोजक समरनाथ, महासचिव पंकज गोस्वामी व विनोद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर श्रम सलाहकार सुरेन्द्र पति त्रिपाठी ने कहा कि श्रम व पूंजी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों को एक साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए। एनई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा पुराने पार्सल कार्यालय के सामने आयोजित सभा के पूर्व तानाशाही व भ्रष्टाचार का पुतला फूंका गया। इसके बाद मजदूर दिवस पर के.एल. गुप्ता आदि ने प्रकाश डाला। नवल्स एकेडमी सूरजकुण्ड की सामाजिक कल्याण समिति द्वारा मजदूरों को फल व मिठाइयां बांटी गयीं। अखिल भारती ईपीएफ पेंशन भोगी फेडरेशन द्वारा नगर निगम स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित बैठक में तीन वर्ष से चल रही ईपीएफ पेंशन भोगियों की लड़ाई में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के नकारात्मक दृष्टिकोण की निंदा की गयी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व संचालन राष्ट्रीय महामंत्री रामयश ने किया। विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित सभा में शिकागो में मजदूरों द्वारा दी गयी कुर्बानी को याद किया गया और भारत में भी वैसे ही आंदोलन का आ ान किया गया। अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय ने की। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन द्वारा मोहद्दीपुर स्थित संगठन भवन आयोजित सभा में मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता आइ.के. सिंह व संचालन टी.के. चंद ने किया। इसके अलावा अखिल भारतीय नेपाली एकता मंच जिल्ला समिति, उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेंजेटिव एसोसिएशन, भारतीय असंगठित मजदूर यूनियन व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने भी सभाएं कर मजदूर हितों पर कोई समझौता न करने का संकल्प लिया। महिला सर्वोदय मंडल ने किया मार्च महिला सर्वोदय मंडल ने मजदूर दिवस पर इन्दिरा गांधी तिराहा गोलघर से जागृति मार्च निकाला। पर्यावरण, कन्या भू्रण हत्या, कन्याओं को हर तरह का संरक्षण, पालीथिन का प्रयोग न करें, शहर को साफ-सुथरा रखें तथा कूड़ा कूड़ादान में ही डालें आदि स्लोगन की तख्तियां हाथों में लिए मंडल की सदस्याएं गोलघर, कूड़ाघाट व मोहद्दीपुर में घूम-घूमकर लोगों में कपड़े व कागज की थैलियां बांटी। मार्च का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. मिन्टी सिंह व सचिव डॉ. ऊषा कुमार ने किया। मार्च में मुख्य रूप से डॉ. सत्या पाण्डेय, महापौर श्रीमती अंजु चौधरी, कविता चौधरी व मोदा अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।
Tuesday, April 12, 2011
अन्ना हजारे के समर्थन में उतरीं डा. सत्या पाण्डेय
एक प्रतिनिधि, गोरखपुर : लोकपाल विधेयक पास कराने के लिए संघर्ष कर रहे अन्ना हजारे का लोग अपनने-अपने ढंग से समर्थन कर रहे हैं। शुक्रवार को भारत रक्षा समिति की अध्यक्ष डा. सत्या पाण्डेय के आवास पर बकायदा शांति पाठ एवं मां दुर्गा की भजन बंदगी कर अन्ना की सफलता की प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं लड़कियों ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ घंटों तक भजनों की गंगा बहाई। भजनों के माध्यम से प्रधानमंत्री और सरकार को सद्बुिद्ध देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना हुई। सोनाली श्रीवास्तव, कोमल राय, प्रियंका गुप्ता, माला यादव, डा. विनोद पाण्डेय, विजय कुमार त्रिपाठी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। व्यापारियों ने दिया सामूहिक धरना गोरखपुर: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे के अनशन का विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी खुलकर किया। शुक्रवार को चैंबर आफ इण्डस्ट्रीज, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, दवा विक्रेता संघ, महानगर चैंबर आफ ट्रेडर्स, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, सर्राफ मंडल, राष्ट्रीय युवा व्यापार मंडल, किराना कमेटी, महिला व्यापार मंडल तथा गोलघर व्यापार मंडल के लोगों ने सायंकाल इंदिरा प्रतिमा के समक्ष धरना देकर आंदोलन को जनहित में बताया। एआरपी प्रोडक्ट के आजम खां, प्रमोद अग्रहरि, विशाल गुप्ता, जे.पी. गुप्ता समेत तमाम व्यापारी बंधु शामिल थे। दिल्ली में अन्ना संग उपवास पर बैठे जटाशंकर गोरखपुर : उमाशंकर अकादमी एवं ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी जटाशंकर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर अन्ना हजारे के अनशन का समर्थन किया। मिली सूचना के अनुसार जटाशंकर ने दिल्ली पहुंचकर अन्ना हजारे के साथ उपवास पर बैठे और इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च में भी भाग लिया।
Monday, March 28, 2011
होली समरसता का पर्व : अष्टभुजा शुक्ल

महानगर संवाददाता, गोरखपुर : होली समरसता का पर्व है। इसमें लोग आपसी द्वेष भूलकर एक दूसरे के गले मिलकर शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ल ने कही। वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी डा. सत्या पाण्डेय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। आयोजक एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वरिष्ठ सदस्य डा. विनोद पाण्डेय ने कहा कि होली मिलन के माध्यम से हम प्रेम का संदेश देते हैं। महापौर श्रीमती अंजु चौधरी ने कहा कि होली आपसी सौहार्द्र का पर्व है। जोनल सचिव अंगद सिंह, यशवंत पाण्डेय, रमेश उपाध्याय, रघुनाथ प्रसाद, रोहिणी श्रीवास्तव, मीरा देवी, नईम अहमद, मन्नु लाल कुशवाहा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांत शुक्ल, अरविन्द कुमार बर्नवाल, कलीम एवं चित्रलेखा गुप्ता आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)