This blog is to showcase some news posts dedicated towards Dr. Satya Pandey. Dr. Satya Pandey is a charismatic politician and social worker. She is Mayor of Gorakhpur
Monday, January 4, 2010
साधनहीनों की मदद से बड़ा पुण्यकार्य नहीं : योगी
महानगर संवाददाता, गोरखपुर : भीषण शीतलहर में साधनहीन व्यक्तियों को भोजन एवं कंबल प्रदान करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। ठंड में कंबल मुहैया कराना जीवन देने के समान है। यह विचार गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया। डा. सत्या पाण्डेय ने भी कम्बल वितरण किया|
Sunday, December 27, 2009
पीसीएस में सातवें स्थान पर चयनित रचन मिश्रा सम्मानित

महानगर संवाददाता, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद गोरखपुर और अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी इण्टर कालेज के कमेटी हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पी.सी.एस.-2006 में महिला संवर्ग में सातवें स्थान पर चयनित रचना मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि साधारण परिवार की बेटी ने पूरे पूर्वाचल का मान बढ़ाया है। सम्मान पाने से प्रतिभा में और निखार आता है और प्रतिभाओं को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। जिला मंत्री डा. राधेश्याम सिंह ने कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम सफलता का मूलमंत्र होता है। रचना की सफलता में इनके नाना स्व. रामेश्र्वर पाण्डेय की प्रेरणा का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष डा. सत्या पाण्डेय एवं सचिव पूनम त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वाचल की बेटियों के लिए रचना मिश्रा प्रेरणास्रोत हैं। सपा नेता भानु प्रकाश मिश्र ने कहा कि रचना मिश्रा का चयन गोरखपुर के लिए गौरव की बात है। समारोह को राधेश्याम मिश्र, मेजर ओंकार नाथ भट्ट, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा. शंकर मणि त्रिपाठी, योगेश नारायण मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सी.डी. सिहं, रमेश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रामप्यारी देवी पाण्डेय, सुषमा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, मंजु शुक्ला, कमलेश कालिया, श्र्वेता मिश्रा, मनीषा चतुर्वेदी, कमला शर्मा, बिन्दु पाण्डेय, अनीता पाण्डेय, शशि मालवीय, उमाशंकर उपाध्याय, यशवंत आदि मौजूद थे।
Dainik Jagran 25 December
Thursday, December 17, 2009
जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आयें: सीएमओ

गोरखपुर: सरकारी सिस्टम के बल पर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को शत प्रतिशत पूरा नहीं किया जा सकता है। जन जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता का प्रसार किया जा सकता है। यह बात मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर एन मिश्रा ने कही। डा मिश्रा डंवरपार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक कमेटी तथा गणेश मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी बसंत लाल ने कहा समाजिक विकास में स्वस्थ लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्थ्य समाज से ही स्वस्थ्य देश की कामना किया जा सकता है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता व्यक्त किया तथा इसके प्रति और प्रयास करने की बात कही। डा. सत्या पाण्डेय ने कहा कि गांव के विकास के साथ ही देश का विकास सम्भव है। गांव के लोगों की जिन्दगी समस्याओं से घिरी हुई है जिसमें स्वास्थ्य समस्या प्रमुख है। इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर में चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. वी.एन अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रंजना बागची , डा. कामना डा. के शर्मा, डा. विनय तिवारी व प्रदीप श्रीवास्तव के द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया और निदान के लिए समुचित उपाय बताया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब तथा बुजुर्गो में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगद सिंह, डा. विनोद पाण्डेय, डा. एहसान अहमद, अभिमन्यु पाण्डेय, जीतेन्द्रपति त्रिपाठी, बलबीर सिंह, विजय कुमार , माधुरी श्रीवास्तव, रत्नाकर तिवारी सहित तमाम लोगों ने सहयोग दिया।
Dainik Jagran - 17th December
Sunday, October 25, 2009
रंगोली कार्यक्रम
Thursday, October 8, 2009
अखिल भारतीय महिला ब्राह्ममण समिति ने मनाया करवाचौथ
गोरखपुर :अखिल भारतीय महिला ब्राह्ममण समिति ने करवाचौथ के अवसर पर भजन सन्ध्या का आयोजन किया । जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से ब्रतधारी महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. सत्या पाण्डेय, पुष्पा मिश्रा, नम्रता तिवारी, डा. भारती पाण्डेय, मनीषा चतुर्वेदी, सुमन चतुर्वेदी,शशि त्रिपाठी, सविता कालिया, डा. सुधा पाण्डेय, अंकिता, जूही, मीना, शालू, श्र्वेता,सोनिका ,कंचन, प्रीति, प्रतिक्षा, आस्था, दिव्या आकांक्षा, उषा,रंजू प्रिया, संगीता,सहिता अन्य ब्रतधारी महिलाएं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया
करवा चौथ : सुहाग की सलामती के लिए मांगी दुआएं

हमारे संवाददाता, गोरखपुर : महिलाओं के सौभाग्य का व्रत करवा चौथ बुधवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निराजल व्रत रहकर सुहाग की सलामती के लिए दुआएं मांगी, लेकिन चन्द्र दर्शन के लिए उन्हें काफी इन्तजार करना पड़ा। चांद भी ऐसा कि बादलों से लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। कई स्थानों पर घनघोर बदली की वजह से घण्टों से प्रतीक्षा कर रहीं सुहागिनों को चंद्र दर्शन तो नहीं हो पाया, लेकिन चंद्रोदय तिथि के बाद चंद्रमा को मानक मान कर पति की उपस्थिति में महिलाओं ने पूजा करने के बाद पारण किया। सुबह से ही भक्ति, आस्था तथा दृढ़ विश्र्वास से लबरेज हमारी परंपरा प्रेम की वेदी पर बैठ गयी थी। महिलाओं ने सुबह स्नानादि के बाद गणेश-गौरी का पूजन कर पति की दीर्घायु के लिए निराजल व्रत का संकल्प लिया। शाम को सूर्य के ढलने के साथ ही पूजन की तैयारी शुरू कर दी। करवा (चावल के आटा का चंद्राकार) बनाया जिसमें चार चंद्रमा व एक सूर्य का प्रतीक था। सभी संभव व्यंजन घरों में बनाये गये। देर शाम तक चंद्रमा के उदय होने के इंतजार में व्रती महिलाएं बैठी रहीं। सायं 7.35 बजे चंद्रोदय समय के बाद महिलाओं के इंतजार की घड़ी खत्म हुई, वे छत पर गयीं लेकिन कहीं चांद नजर नहीं आया। कुछ महिलाओं ने चांद का दर्शन मानकर ब्रत तोड़ लिया लेकिन बादलों से लुकाछिपी खेलता चांद 8.30 बजे एकाएक आसमान में दिखने लगा। फिर तो सबने चांद के दीदार किए। चंद्र दर्शन करवा चौथ व्रत का केन्द्रीय तत्व है। चंद्र दर्शन के बाद ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है लेकिन इस बार चांद ने व्रती महिलाओं को खूब झकाया। कई महिलाओं को जब चांद नजर नहीं आया तो पुरोहितों की सहायता से यह निर्णय लिया गया कि चंद्रमा का मानक उदय मानकर पूजा पूर्ण की जाय और महिलाओं ने वही किया। चंद्रमा को मानक मानकर उन्हें अर्घ्य दिया गया। फिर शुरू हुई पूजा। महिलाओं ने गणेश-गौरी की पूजा के बाद पति की आरती उतारी और दोनों ने एक- दूसरे को जल पिलाया। फिर महिलाओं ने पति को भोजन कराकर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया।
Dainik Jagran Page 4 - 8 October 2009
Sunday, October 4, 2009
धूमधाम से निकली विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा

Dainik Jagran; 04 Oct 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)