Sunday, March 7, 2010

विभिन्न संगठनों ने उड़ाये अबीर गुलाल, दी बधाइयां


प्रतिनिधि द्वारा, गोरखपुर : महानगर के विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया और फागुनी गीतों, गुझिये और मिठाइंया खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। महिला सर्वोदय मंडल द्वारा गोकुल अतिथि भवन में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम रेणु कंदोई ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्षों का स्वागत मीनू अग्रवाल ने किया। शैला शहीर ने होली गीत प्रस्तुत किया। शिखा नंदन, सत्या पांडेय, शशि द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अंजू चौधरी ने रंगों के माध्यम से प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर सुधा मोदी, डा. सत्या पांडेय, अनिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के आखिर में लजीज व्यंजन का स्वाद सभी ने चखा। नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा रेल बिहार राप्तीनगर में होली मिलन किया गया। मुख्य अतिथि उपनियंत्रक आर.के. शुक्ल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य आयोजक स्टाफ आफिसर राजेश श्रीवास्तव ने होली को बुराई पर अच्छाई की विजय पर्व बताते हुए सभी को प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर डा. शरद, डा. हर्षव‌र्द्धन, अशोक, संतोष, शशिधर, रामवृक्ष, जितेन्द्र, राजकुमार, शैलेष, डा. उमेश, रामललित, हरीशचंद्र, नीरज आदि उपस्थित थे। गोरखपुर नमकीन निर्माता व्यापार मंडल द्वारा रामनारायण शर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन हुआ। फूलों की होली खेल कर अबीर गुलाल लगाया गया और बधाइयां दी गयीं। कार्यक्रम में सुरेमन, हरिओम, हरीश, रुपचंद, आशीष, मुकेश, रामकुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Thursday, March 4, 2010

महापौर संग जमकर खेली होली


एक प्रतिनिधि, गोरखपुर: होली का उमंग लोगों में अभी भी बरकरार है। बुधवार को इसी उमंग व उत्साह के बीच महापौर के साथ लोगों ने होली का जमकर आनंद लिया। इस दौरान एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। गले मिले और सुख समृद्धि कामना की। होली मिलन का यह आयोजन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की महिला विंग की संयुक्त सचिव डा. पाण्डेय के आवास पर आयोजित था। समारोह को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती अंजु चौधरी ने कहा कि होली पर्व जिस शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ यह हम सबके लिए बेहद खुशी की बात है। समिति के वरिष्ठ सदस्य डा. विनोद पाण्डेय ने कहा कि हम सभी का यह अपनत्व और सामाजिक एका भाव दिन प्रतिदिन और मजबूत होता रहे यही शुभकामना है। इस अवसर पर गायक संत राज गोरखपुरी, अशोक देव नीलू दादा, आफताब अहमद, सूरज कुमार, दिवाकर सिंह, नंदा, सोनू, इरशाद, सैफ आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके आयोजन को भव्यता की। समारोह में पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, समिति के जोनल सचिव अंगद सिंह, एस.पी. तुलस्यान, एस.पी. गुप्ता, गया प्रसाद वर्मा, आनंद सिंह, पूनम त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, निकेत नारायण सेवक पाण्डेय, शिवचंद पाण्डेय, एम.पी. सिंह, अनीता रानी, उपेन्द्र दत्त शुक्ल, राधेश्याम श्रीवास्तव, बांके लाल तिवारी, लीला पाण्डेय, देशबंधु शुक्ल, राधिका तिवारी, डा. बी.एन. अग्रवाल एवं विष्णु कांत शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Saturday, February 20, 2010

जनसंख्या वृद्धि बड़ी चुनौती : डीएम

एक प्रतिनिधि, गोरखपुर : महिलाओं का कमजोर स्वास्थ्य, तथा जनसंख्या वृद्धि विकास के मार्ग में मुख्य चुनौती है। साथ ही यह अनेक सामाजिक बुराईयों की जड़ है। संयुक्त परिवार में बुजुर्ग एवं वृद्ध महिलाओं की घर के निर्णयों में अहम भूमिका होती है। उन्हें विश्र्वास में लेकर बच्चों के सही पोषण एवं बच्चों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निदान सही जानकारी के माध्यम से किया जा सकता है। उक्त विचार जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित जिला स्तरीय सास-बहू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार मातृत्व तथा बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही नवजात को समय से टीके लगवाने, छोटे परिवार, बच्चों को सही शिक्षा व पोषण, घर में शौचालयों का निर्माण, दहेज प्रथा का अंत करने की बात के साथ लड़कियों की शादी 18 वर्ष से पूर्व तथा लड़कों का विवाह 21 वर्ष से पूर्व नही कराने की सीख दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एन. मिश्र ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये जिलाधिकारी को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार सही ढंग से किया जाएगा। मुख्य वक्ता डा. सत्या पाण्डेय ने जन समूह से संकल्प लिया कि वे सुखमय समाज के लिए अपनी बहू-बेटियों को उनकी स्वस्थ संतानों हेतु समय-समय पर आयरन की गोलियां खिलवाएंगे तथा गर्भवती के खान-पान एवं आराम का पूरा ध्यान रखेंगे। इससे पूर्व सम्मेलन में ईश वंदना, स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक, सोहर व समूह गायन के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। सम्मेलन में डा. जे.पी. सिंह एसीएमओ ने योजना के अन्तर्गत चलाए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। संचालन स्वास्थ्य सूचना अधिकारी ओ.पी.जी राव तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती श्र्वेता पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. ओ.पी. पारिख, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. गुलाब गुर्जर, डा. अरुण कुमार, डा. रमेश प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, शशि मौलि रत्‍‌न पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी, सैयद फैसल, आदिल फरख, घनश्याम श्रीवास्तव, उपेन्द्र यादव तथा जगदीश आदि मौजूद रहे

Monday, January 4, 2010

साधनहीनों की मदद से बड़ा पुण्यकार्य नहीं : योगी

महानगर संवाददाता, गोरखपुर : भीषण शीतलहर में साधनहीन व्यक्तियों को भोजन एवं कंबल प्रदान करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। ठंड में कंबल मुहैया कराना जीवन देने के समान है।  यह विचार गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया। डा. सत्या पाण्डेय ने भी कम्बल वितरण किया|

Sunday, December 27, 2009

पीसीएस में सातवें स्थान पर चयनित रचन मिश्रा सम्मानित


महानगर संवाददाता, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद गोरखपुर और अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी इण्टर कालेज के कमेटी हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पी.सी.एस.-2006 में महिला संवर्ग में सातवें स्थान पर चयनित रचना मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि साधारण परिवार की बेटी ने पूरे पूर्वाचल का मान बढ़ाया है। सम्मान पाने से प्रतिभा में और निखार आता है और प्रतिभाओं को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। जिला मंत्री डा. राधेश्याम सिंह ने कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम सफलता का मूलमंत्र होता है। रचना की सफलता में इनके नाना स्व. रामेश्र्वर पाण्डेय की प्रेरणा का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष डा. सत्या पाण्डेय एवं सचिव पूनम त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वाचल की बेटियों के लिए रचना मिश्रा प्रेरणास्रोत हैं। सपा नेता भानु प्रकाश मिश्र ने कहा कि रचना मिश्रा का चयन गोरखपुर के लिए गौरव की बात है। समारोह को राधेश्याम मिश्र, मेजर ओंकार नाथ भट्ट, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा. शंकर मणि त्रिपाठी, योगेश नारायण मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सी.डी. सिहं, रमेश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रामप्यारी देवी पाण्डेय, सुषमा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, मंजु शुक्ला, कमलेश कालिया, श्र्वेता मिश्रा, मनीषा चतुर्वेदी, कमला शर्मा, बिन्दु पाण्डेय, अनीता पाण्डेय, शशि मालवीय, उमाशंकर उपाध्याय, यशवंत आदि मौजूद थे।
Dainik Jagran 25 December

Thursday, December 17, 2009

जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आयें: सीएमओ


गोरखपुर: सरकारी सिस्टम के बल पर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को शत प्रतिशत पूरा नहीं किया जा सकता है। जन जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता का प्रसार किया जा सकता है। यह बात मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर एन मिश्रा ने कही। डा मिश्रा डंवरपार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक कमेटी तथा गणेश मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी बसंत लाल ने कहा समाजिक विकास में स्वस्थ लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्थ्य समाज से ही स्वस्थ्य देश की कामना किया जा सकता है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता व्यक्त किया तथा इसके प्रति और प्रयास करने की बात कही। डा. सत्या पाण्डेय ने कहा कि गांव के विकास के साथ ही देश का विकास सम्भव है। गांव के लोगों की जिन्दगी समस्याओं से घिरी हुई है जिसमें स्वास्थ्य समस्या प्रमुख है। इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर में चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. वी.एन अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रंजना बागची , डा. कामना डा. के शर्मा, डा. विनय तिवारी व प्रदीप श्रीवास्तव के द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया और निदान के लिए समुचित उपाय बताया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब तथा बुजुर्गो में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगद सिंह, डा. विनोद पाण्डेय, डा. एहसान अहमद, अभिमन्यु पाण्डेय, जीतेन्द्रपति त्रिपाठी, बलबीर सिंह, विजय कुमार , माधुरी श्रीवास्तव, रत्‍‌नाकर तिवारी सहित तमाम लोगों ने सहयोग दिया।
Dainik Jagran - 17th December

Sunday, October 25, 2009

रंगोली कार्यक्रम


मोहद्दीपुर में आयोजित रंगोली सजाओ कार्यक्रम में भाग लेती अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला समिति की सदस्याएं एवं अध्यक्ष डा. सत्या पाण्डेय। जागरण

Jagran 21st October