गोरखपुर (एसएनबी)। नगर निगम चुनाव के लिए पार्षद पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है। शनिवार को प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ में प्रदेश स्तरीय नेताओं एवं क्षेत्रीय समिति की बैठक होने जा रही है। उधर, आधा दर्जन मौजूदा पार्षदों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इनमें से कुछ निवर्तमान मेयर अंजू चौधरी के समर्थक पार्षद भी शामिल हैं। भाजपा ने गुरूवार को मेयर पद के लिए मौजूदा मेयर अंजू चौधरी की प्रत्याशियता को दरकिनार करते हुए डा. सत्या पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद डा. पांडेय के आवास पर आज कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। डा. पांडेय ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ एवं सांसद योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। डा. पांडेय पांच जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन जुलूस पूर्वाह्न दस बजे से महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होगा। उधर, पार्षदी के लिए पार्टी टिकट सुनिश्चित कराने के लिए दावेदार अपने तई जुगाड़ में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर जो संभावित सूची तैयार की गई है उसमें आधा दर्जन पार्टी पार्षदों का पत्ता साफ होने की बात कही जा रही है। जिन पार्षदों के अपने टिकट को लेकर खतरा मंडराने का अंदेशा है वे भी इसे बचाने के लिए जुगत में दिन-रात एक किये हुए हैं। हियुवा के खाते में बीस सीटों के जाने की संभावना भी जतायी जा रही है।
This blog is to showcase some news posts dedicated towards Dr. Satya Pandey. Dr. Satya Pandey is a charismatic politician and social worker. She is Mayor of Gorakhpur
Saturday, June 2, 2012
आज जारी होगी पार्षदों की सूची !
गोरखपुर (एसएनबी)। नगर निगम चुनाव के लिए पार्षद पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है। शनिवार को प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ में प्रदेश स्तरीय नेताओं एवं क्षेत्रीय समिति की बैठक होने जा रही है। उधर, आधा दर्जन मौजूदा पार्षदों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इनमें से कुछ निवर्तमान मेयर अंजू चौधरी के समर्थक पार्षद भी शामिल हैं। भाजपा ने गुरूवार को मेयर पद के लिए मौजूदा मेयर अंजू चौधरी की प्रत्याशियता को दरकिनार करते हुए डा. सत्या पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद डा. पांडेय के आवास पर आज कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। डा. पांडेय ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ एवं सांसद योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। डा. पांडेय पांच जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन जुलूस पूर्वाह्न दस बजे से महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होगा। उधर, पार्षदी के लिए पार्टी टिकट सुनिश्चित कराने के लिए दावेदार अपने तई जुगाड़ में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर जो संभावित सूची तैयार की गई है उसमें आधा दर्जन पार्टी पार्षदों का पत्ता साफ होने की बात कही जा रही है। जिन पार्षदों के अपने टिकट को लेकर खतरा मंडराने का अंदेशा है वे भी इसे बचाने के लिए जुगत में दिन-रात एक किये हुए हैं। हियुवा के खाते में बीस सीटों के जाने की संभावना भी जतायी जा रही है।
Saturday, May 5, 2012
निकाय मतदाता सूची की गहन जांच हो
गोरखपुर (एसएनबी)। नगर निगम के कई वाडरे की मतदाता सूचियों में फर्जी नामों को हटाने को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कमिश्नर के. रवीन्द्र नायक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सभी वाडरे की मतदाता सूची की गहन जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे महानगर की निकाय मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हैं। विधानसभा चुनाव में महानगर के मतदाताओं की संख्या छह लाख है जबकि नगर निगम की सूची में मतदाताओं की संख्या 8 लाख है। वार्ड नंबर-40 रूस्तमपुर एवं वार्ड नंबर-69 महुई सुघरपुर में अभी संपन्न विधानसभा चुनाव में जितने मतदाता हैं उससे कहीं दूने मतदाता निकाय सूची में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि सूर्यकुंडधाम, अंधियारीबाग, झरना टोला सहित विभिन्न वाडरे में बड़ी संख्या में मृतकों के नाम मतदाता सूची में चल रहे हैं। वार्ड नंबर-62 तिवारीपुर के लगभग 700 वोटरों का नाम वार्ड नंबर-37 कल्याणपुर में शामिल किया गया है। कई अन्य वाडरे की मतदाता सूची में दोहराव है। प्रतिनिधिमंडल में महानगर इकाई के निवतर्मान अध्यक्ष डा. धम्रेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देशबंधु शुक्ल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी डा. सत्या पांडेय उपस्थित रहे। आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी घोषित हो : गोपूविमं गोपूविमं के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अगर आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी नहीं उतारा तो मंच हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन प्रदान करेगा। कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने
Friday, April 13, 2012
बर्दास्त से बाहर बढ़ती आपराधिक घटनाएं
गोरखपुर : सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने महानगर में लगातार हो रही लूट व हत्या की घटनाओं को बर्दाश्त से बाहर बताया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि विगत एक माह से निरंतर हो रही वारदातों का शीघ्र पर्दाफाश करे, अन्यथा जनहित के लिए नागरिकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। योगी बुधवार को कानून व्यवस्था की लचर स्थिति, प्रतिदिन लूट-हत्या, रंगदारी आदि की घटनाओं पर उद्धेलित व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर दिए गए धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से लचर है। पिछले एक माह से कोई ऐसा दिन नही जब किसी व्यापारी अथवा आम नागरिक की लूट के नियत से निशाना बनाकर हत्या न की गई हो। अपराधियों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम देकर भय एवं दहशत का बनाया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। योगी ने कहा कि हम लोगों ने गोरखपुर से अपराध के कलंक को मिटाने के लिए पहले भी व्यापारी बंधु तथा आम जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर वारदातों पर अंकुश लगाने तथा घटनाओं के पर्दाफाश के लिए प्रभावी कदम उठाए, वर्ना शासन-प्रशासन को आम जनता के आक्रोश का कोपभाजन बनना पड़ेगा। धरना को महापौर श्रीमती अंजू चौधरी, डा. सत्या पांडेय, पुष्प दंत जैन, राधाकांत वर्मा ने भी संबोधित किया। धरना के पश्चात बढ़ते अपराध के संबंद्ध में एक ज्ञापन एसएसपी आशुतोष कुमार एवं एडीएम सिटी देवकृष्ण तिवारी को दिया गया।
Sunday, January 29, 2012
Monday, November 14, 2011
बांटा दर्द
Monday, September 12, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)





