Saturday, May 5, 2012

निकाय मतदाता सूची की गहन जांच हो

गोरखपुर (एसएनबी)। नगर निगम के कई वाडरे की मतदाता सूचियों में फर्जी नामों को हटाने को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कमिश्नर के. रवीन्द्र नायक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सभी वाडरे की मतदाता सूची की गहन जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे महानगर की निकाय मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हैं। विधानसभा चुनाव में महानगर के मतदाताओं की संख्या छह लाख है जबकि नगर निगम की सूची में मतदाताओं की संख्या 8 लाख है। वार्ड नंबर-40 रूस्तमपुर एवं वार्ड नंबर-69 महुई सुघरपुर में अभी संपन्न विधानसभा चुनाव में जितने मतदाता हैं उससे कहीं दूने मतदाता निकाय सूची में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि सूर्यकुंडधाम, अंधियारीबाग, झरना टोला सहित विभिन्न वाडरे में बड़ी संख्या में मृतकों के नाम मतदाता सूची में चल रहे हैं। वार्ड नंबर-62 तिवारीपुर के लगभग 700 वोटरों का नाम वार्ड नंबर-37 कल्याणपुर में शामिल किया गया है। कई अन्य वाडरे की मतदाता सूची में दोहराव है। प्रतिनिधिमंडल में महानगर इकाई के निवतर्मान अध्यक्ष डा. धम्रेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देशबंधु शुक्ल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी डा. सत्या पांडेय उपस्थित रहे। आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी घोषित हो : गोपूविमं गोपूविमं के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अगर आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी नहीं उतारा तो मंच हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन प्रदान करेगा। कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने

Friday, April 13, 2012

बर्दास्त से बाहर बढ़ती आपराधिक घटनाएं

गोरखपुर : सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने महानगर में लगातार हो रही लूट व हत्या की घटनाओं को बर्दाश्त से बाहर बताया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि विगत एक माह से निरंतर हो रही वारदातों का शीघ्र पर्दाफाश करे, अन्यथा जनहित के लिए नागरिकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। योगी बुधवार को कानून व्यवस्था की लचर स्थिति, प्रतिदिन लूट-हत्या, रंगदारी आदि की घटनाओं पर उद्धेलित व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर दिए गए धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से लचर है। पिछले एक माह से कोई ऐसा दिन नही जब किसी व्यापारी अथवा आम नागरिक की लूट के नियत से निशाना बनाकर हत्या न की गई हो। अपराधियों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम देकर भय एवं दहशत का बनाया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। योगी ने कहा कि हम लोगों ने गोरखपुर से अपराध के कलंक को मिटाने के लिए पहले भी व्यापारी बंधु तथा आम जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर वारदातों पर अंकुश लगाने तथा घटनाओं के पर्दाफाश के लिए प्रभावी कदम उठाए, वर्ना शासन-प्रशासन को आम जनता के आक्रोश का कोपभाजन बनना पड़ेगा। धरना को महापौर श्रीमती अंजू चौधरी, डा. सत्या पांडेय, पुष्प दंत जैन, राधाकांत वर्मा ने भी संबोधित किया। धरना के पश्चात बढ़ते अपराध के संबंद्ध में एक ज्ञापन एसएसपी आशुतोष कुमार एवं एडीएम सिटी देवकृष्ण तिवारी को दिया गया।

Monday, November 14, 2011

बांटा दर्द


मेडिकल कालेज में भर्ती इंसेफेलाइटिस रोगी के तीमारदार से हाल पूछतीं सिने तारिका व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति ईरानी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डा सत्या पाण्डेय। जागरण [Front Page]

http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=10&edition=2011-11-10&fb_source=message#

Sunday, June 26, 2011

महंगाई को लेकर विपक्ष में उबाल



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : रसोई गैस, केरोसिन और डीजल के मूल्य बढ़ाकर सरकार ने भले ही आम आदमी तक पर बड़ी चोट कर दी हो, लेकिन इसका खामियाजा उसे भी भुगतना पड़ सकता है। इसके विरोध में विपक्षी ही नहीं, सरकार समर्थक दल भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी तो इस पर इतना नाराज है कि लोकपाल पर प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गयी बैठक में जाने तक से परहेज के बारे में सोच रही है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, महंगाई घटाने के तमाम आश्वासनों के बावजूद सरकार ने तेल कंपनियों के फायदे के लिए रसोई गैस, केरोसिन व डीजल के मूल्य में वृद्धि करके आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है। इस सरकार को सपा का भी सहयोग रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं का पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर महंगाई बढ़ाने वाली सरकार का साथ न देने का दबाव है। उस दबाव को देखते हुए ही पार्टी प्रधानमंत्री की ओर से लोकपाल मसौदे पर तीन जुलाई को बुलाई गयी बैठक में शामिल होने या न होने को लेकर असमंजस में है।