एक प्रतिनिधि, गोरखपुर : मजहब नही सिखाता, आपस में वैर रखना-हिंदी हैं हमवतन हैं,
हिंदोस्तां हमारा.. निश्चित तौर पर भारत की शान में लिखी गई यह लाइनें विविध धर्म व
परंपराओं के इस देश की मजबूत गंगा-जमुनी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रमाण हैं। शनिवार
को दैनिक जागरण के रोजा इफ्तार में सामाजिक बंधन का अटूट नजारा देखने लायक रहा।
जहां सजी महफिल में लोग भाईचारगी से मिले और सौहार्द का संदेश प्रवाहित किया। रमजान
के पाक माह में गत वर्षो की भांति दैनिक जागरण ने इस बार भी मुस्लिम समुदाय के साथ
ईद की खुशियां बांटने के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया। हैप्पी मैरेज हाउस ऊचवां
में आयोजित कार्यक्रम में शहर के आला अधिकारियों सहित विविध राजनीतिक एवं सामाजिक
संगठनों के प्रतिनिधियों तथा हिंदू, मुस्लिम, सिख, सिंधी सभी धर्म के लोगों ने भाग
लिया। इफ्तार में जाति-धर्म की दीवार नही, थी तो बस इंसानियत। जिसकी खुशबू ने आयोजन
में चार चांद लगा दिए। लोगों ने एक साथ बैठकर बातें की और लजीज व्यंजनों का स्वाद
लिया। कार्यक्रम में महापौर डा. श्रीमती सत्या पांडेय, एसएसपी आशुतोष कुमार, नगर
आयुक्त अखिलेश तिवारी, जीडीए उपाध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र...
This blog is to showcase some news posts dedicated towards Dr. Satya Pandey. Dr. Satya Pandey is a charismatic politician and social worker. She is Mayor of Gorakhpur
Thursday, August 23, 2012
Friday, August 10, 2012
शोक सभा के साथ समाप्त हुई बैठक
जागरण रिपोर्टर, गोरखपुर : नगर निगम की
प्रस्तावित बोर्ड की बैठक बुधवार को शोक सभा के साथ समाप्त हो गई। अगली बैठक शीघ्र
बुलाए जाने की संभावना है। महापौर डा. सत्या पांडेय और नगर आयुक्त अखिलेश तिवारी की
मौजूदगी में बोर्ड की बैठक सदन में करीब ग्यारह बजे शुरू हुई। सदन में तब तक 68
पार्षद अपना स्थान ग्रहण कर चुके थे। महापौर ने सभी पार्षदों से मोबाइल साइलेंट
करने की अपील करते हुए सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने नगर विकास में
पार्षदों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस आशा से नागरिकों ने हमें चुनकर
भेजा है, उसे हम सभी मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद साठ नंबर वार्ड की
पार्षद वहीदुननिशा, पूर्व पार्षद तौकीर हसन, रवींद्र श्रीवास्तव, सगीर अहमद और
राज्यसभा सदस्य ब्रजभूषण तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें सभी
श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन की बैठक में नगर आयुक्त अखिलेश तिवारी, मुख्य अभियंता
जीतेंद्र केन, सहायक नगर आयुक्त जनार्दन राय, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. यूएस
पांडेय, जीएम जलकल डा. वीएन मिश्र, अधिशासी अभियंता रामपाल के साथ निगम के सभी
अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Tuesday, July 31, 2012
महापौर ने किया संक्रामक रोग अस्पताल का निरीक्षण
जागरण रिपोर्टर, गोरखपुर : संक्रामक रोग अस्पताल का निरीक्षण कर महापौर डा. सत्या पांडेय ने मरीजों का हाल जाना। करीब पौने बारह बजे महापौर डा. सत्या पांडेय संक्रामक रोग अस्पताल पहुंची। यहां भर्ती करीब आधा दर्जन मरीजों का हाल जानने के बाद उन्होंने दवा आदि मिलने की बात पूछी। इसके बाद वे स्टोर रूम के निरीक्षण के साथ ही रजिस्टर की जांच पड़ताल की। अंदर पानी लगने की जानकारी पर उन्होंने सड़क को ऊंचा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की कमियों में सुधार किए जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान महापौर के पीआरओ रवि कुमार, अस्पताल के डाक्टर व अन्य लोग मौजूद रहे।
Sunday, July 29, 2012
Saturday, July 28, 2012
15 घंटे ठप रही आपूर्ति, लगाया जाम
कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर : तरंग क्रासिंग पर
केबिल कट जाने से जटेपुर फीडर की आपूर्ति शुक्रवार को बाधित हो गई। इससे आक्रोशित
उपभोक्ताओं ने वहां जाम लगा दिया जिसके चलते लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस व मालगाड़ी
को रुकना पड़ा। प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के काफी मान मनौव्वल के बाद लोग माने
और सुबह छह बजे की कटी बिजली शाम आठ बजे जुड़ी। महानगर में बिजली फाल्ट का सिलसिला
रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को प्रात: लगभग 6 बजे तरंग क्रासिंग पर मेन
केबिल कट गई जिससे जटेपुर फीडर से संबंधित 8 ट्रांसफार्मरों की सप्लाई 15 घंटे बंद
रही। आक्रोशित लोगों ने तरंग क्रासिंग पर शाम 8 बजे जाम लगा दिया जिससे रेल संचलन
भी प्रभावित हुआ। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही मालगाड़ी व लोकमान्य टर्मिनल
एक्सप्रेस 12541 को तरंग क्रासिंग पर रुक गई। 10 मिनट तक ट्रेन रुकी तो पुलिस व
प्रशासन हरकत में आया और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समझा बुझाकर किसी तरह
रास्ता खाली कराया। विभागीय अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद 13 घंटे बाद अपूर्ति
बहाल हो सकी लेकिन जटेपुर उत्तरी के 400 केबीए के ट्रांसफार्मर की बिजली का फाल्ट
देर रात्रि तक ठीक नहीं हो सका था। इस दौरान मुहल्लेवासी उमस भरी गरमी से परेशान तो
हुए ही साथ में एक-एक बूंद पानी के लिए भी तरसे। स्कूल जाने वाले बच्चों को बिना
नहाए ही जाना पड़ा। परेशान जटेपुर उत्तरी के उपभोक्ताओं का रात्रि 8 बजे आक्रोश फूट
गया और तरंग क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग
अधिकारियों के मान मन्नौव्वल के बाद लोग माने और जाम समाप्त हुआ। इस दौरान वहां से
गुजर रहीं महापौर डा. सत्या पांडेय को लोगों ने घेर लिया और समस्या से अवगत कराया।
इस संबंध में एसडीओ गोरखनाथ नवीन चंद्र ने कहा कि काफी प्रयास के बाद भी फाल्ट नहीं
मिल सका। तत्काल राहत के लिए दुर्गाबाड़ी से जोड़कर बिजली अपूर्ति बहाल कर दी गई
है।
Friday, July 27, 2012
शहीद गुरुंग का जयघोष, प्रतिमा पर चढ़े पुष्प
एक प्रतिनिधि, गोरखपुर : राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले कभी भुलाए नही जा सकते। उनकी याद हर भारतवासी के दिलों में ताजा रहती है। गुरुवार को कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर यही नजारा देखने को मिला। कारगिल शहीद गौतम गुरुंग का प्रतिमा स्थल जहां जयघोष से गुंजायमान रहा, वहीं राष्ट्र के सच्चे सपूत गुरुंग को पुष्पांजलि करते वक्त हर किसी की आंखे श्रद्धा से नम थीं। कारगिल दिवस पर कूड़ाघाट चौक पर स्थापित गुरुंग के पास भारत-नेपाल मैत्री समाज ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती डा. सत्या पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद भारतीय इतिहास में कारगिल विजय सेनानियों की देश के प्रति निष्ठा व बहादुरी का द्योतक है। वर्ष 1999 में हमारे फौजियों ने पाकिस्तान को अहसास करा दिया कि भारत धर्म के मार्ग पर चलने वाला राष्ट्र है। भारत सभी को स्नेह देता आया है, लेकिन जिसने इसकी अखडंता से खेलने की कोशिश की उसे समय-समय पर गौतम गुरुंग जैसे वीर सपूतों ने करारा जवाब दिया है। कारगिल दिवस पर हम नमन करते हैं ऐसे शहीदों पर जिन्होंने अपनी जवान गंवाकर भारत की शान बढ़ाई। महापौर ने कारगिल विजय पर प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भारत-नेपाल मैत्री संघ की बेहद सराहना की। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने महापौर को खुखरी देकर सम्मानित किया। संचालन मुकुल पांडेय ने किया।
Sunday, July 22, 2012
महापौर ने लिया मस्जिदों का जायजा
जागरण रिपोर्टर, गोरखपुर : महानगर की मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था का शुक्रवार
की सुबह महापौर डा. सत्या पांडेय ने जायजा लिया। मौके पर दिखी गंदगी को लेकर महापौर
ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश
दिए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त अखिलेश तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। रमजान
की शुरुआत के मद्देनजर महापौर डा. पांडेय ने यह भ्रमण किया। घंटाघर के बाद वह पैदल
ही नगर आयुक्त के साथ बड़ी मस्जिद गईं। मस्जिद के आसपास सफाई व्यवस्था देखी। इसके
बाद वह मस्जिद के इमाम से मिली और उनसे बातचीत कर समस्याओं समझा और सफाई व्यवस्था
को दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शाहमारूफ की गली होते हुए उर्दू
बाजार पहुंची। यहां पहुंचने के बाद वह मदरसा चौराहा स्थित जंगी मस्जिद का निरीक्षण
की। यहां नाले में मलवा बहाए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान उनके
पीआरओ रवि श्रीवास्तव के अलावा निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)





