Tuesday, January 11, 2011

समाजसेवा का स्वसेवा में बदलना घातक : अखिलेश


गोरखपुर : हमारा देश कुरीतियों की गर्त में दिन ब दिन धंसता जा रहा है। इसका मुख्य कारण समाज के नेतृत्वकर्ताओं की स्वार्थपरायणता है। आज समाजसेवा का भाव स्वसेवा में बदल गया है। किन्तु जब तक जागरूक संगठनों में उत्साह का यह जज्बा कायम है तब तक भारत निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। यह बातें एडीएम सिटी अखिलेश तिवारी ने कही। वह रविवार को नेपाल क्लब में गोरखपुर फ्रेन्ड्स क्लब शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। क्लब की वार्षिक पात्रिका मैत्री का विमोचन करने के बाद तिवारी ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि संगठन को नगर की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। नवनिर्वाचित सचिव श्रीमती आराधना श्रीवास्तव व संस्था की संरक्षिका डा. श्रीमती सत्या पाण्डेय ने पूरे वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए निवर्तमान कार्यकारणी के कार्यो का उल्लेख किया। गीता सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयुष श्रीवास्तव एवं ग्रुप ने गणेश वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग अग्रवाल और मीडिया प्रभारी रतन श्रीवास्तव ने आभार जताया

Tuesday, October 26, 2010

प्रतिनिधियों की उदासीनता से विमुख हुआ स्नातक मतदाता

डा.सत्या पाण्डेय गोरखपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा.सत्या पाण्डेय ने कहा है कि स्नातक प्रतिनिधियों की करनी और कथनी के कारण विधान परिषद की गरिमा ध्वस्त हुई है। प्रतिनिधियों की अविश्र्वसनीयता के कारण स्नातक विमुख हो गया है। स्व.परशुराम मणि त्रिपाठी के बाद स्नातकों में पहली बार प्रो.के.एन. सिंह जैसे व्यक्तित्व में आस जगी है। डा.पाण्डेय सोमवार को प्रेस क्लब में संवाददाताओं से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गौरवशाली परम्परा वापस लाने के लिए उच्च शिक्षा एवं शोध से जुड़े शिक्षाविद को प्रत्याशी बनाया है।

Monday, October 4, 2010

एकता के सूत्र में बांधता है संगीत : मिन्टी सिंह


हमारे संवाददाता, गोरखपुर : संगीत मजहब या जाति से बहुत ऊपर उठा देता है मनुष्य को। इसीलिए संगीतज्ञों को ब्रह्मानन्द सहोदर कहा गया है। जो सर्वव्यापी है और जिसकी सब पर समान दृष्टि है उसका सहोदर। सभी संकीर्ण दीवारों को तोड़कर एकता के सूत्र में सभी को बांधता है संगीत। जिस दिन पूरी दुनिया संगीत की दुनिया की हो जायेगी उसी दिन हमारे बीच से भेद खत्म हो जायेंगे। यह बातें महिला सर्वोदय मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिन्टी सिंह ने कही। वह यहां नेपाल क्लब में बुधवार को मंडल द्वारा सदस्याओं के बीच आयोजित संगीत प्रतियोगिता को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती सत्या पाण्डेय ने कहा कि गोरखपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा है। हम महिलाओं से ही धर्म व संस्कार रक्षित व विकसित होते हैं। हम ऐसे मिलकर रहें जैसे न कोई हिन्दू हो न मुसलमान, सभी हिन्दुस्तानी हों। दोनों वक्ताओं ने गुरुवार को अयोध्या मामले में आने वाले फैसले के मद्देनजर शांति बनाये रखने की अपील की। इसके पूर्व मंडल की सदस्याओं के बीच संगीत भरी शाम प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सदस्याओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गीत, गजल व भजन आदि को स्वर देकर सभी को आनंद प्रदान किया।

Thursday, August 12, 2010

महानगर भाजपा की कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री बने

महानगर संवाददाता, गोरखपुर : भाजपा महानगर की कार्यकारिणी बुधवार को घोषित कर दी गयी है। आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी और एक कार्यालय प्रभारी के साथ 97 लोग कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये हैं। महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने टीम घोषित करने के उपरान्त कहा कि यह आम कार्यकर्ताओं की टीम है। टीम के सभी सदस्य महानगर में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। टीम प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के उपरान्त बनायी गयी है। नव गठित कार्यकारिणी में महेश चन्द्र गर्ग, डा. श्रीमती सत्या पाण्डेय, आत्मदेव मौर्य, देवेश श्रीवास्तव, डा. डी.एन. पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, विशुनदेव शाही और श्रीमती मीरा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रविप्रकाश श्रीवास्तव, महेश मणि त्रिपाठी और ओमप्रकाश शर्मा महामंत्री, विश्र्व जितांशु सिंह आशू, अनूप किशोर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दयानन्द शर्मा, श्रीमती रीता सिंह श्रीनेत, श्रीमती अमिता गुप्ता, श्रीमती बिन्दु पासवान, श्रीमती अनिता रानी मंत्री, दयाकृष्ण गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गये हैं। वीरेन्द्र पाण्डेय को मीडिया प्रभारी और सूर्यनाथ को कार्यालय प्रभारी का दायित्व मिला है। अध्यक्ष समेत कुल 120 की कार्यकारिणी में 27 महिलाओं को स्थान मिला है, जिनमें छह पदाधिकारी और 21 बतौर कार्यसमिति सदस्य शामिल की गयी हैं। वेतन का भुगतान के लिए शिक्षकों ने दिया धरना शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने एक स्वर से कहा कि शिक्षा अधिकारी लम्बित पड़े वेतन के भुगतान शीघ्र करें। अन्यथा संघ आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। धरना को संबोधित करते हुए प्रान्तीय संरक्षक राम चन्द्र यादव ने कहा कि जनपद के 85 मान्यता प्राप्त सहायिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन तीन माह से लम्बित पड़ा है। यही नहीं प्रत्येक वर्ष की जुलाई में मिलने वाली प्रोन्नति वेतनमान भी ठंडे बस्ते में है

Thursday, July 29, 2010

मंडलीय कारागार के कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

निज संवाददाता,गोरखपुर : रविवार को मण्डलीय कारागार के कैदियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी रोग व निदान की जानकारी चिकित्सकों ने दी वहीं आध्यात्मिक प्रवचन के जरिये उनमें सुधरने की इच्छा जगाने की कोशिश की गयी। अपराध निरोधक कमेटी के तत्वावधान में कारागार में आयोजित शिविर में संत स्वामी चित्तआत्मानंद ने कहा कि धरती पर अपने कर्म का ही भोग मनुष्य भोगता है। इसलिये सभी भाई-बहन भगवान के नाम का स्मरण कर अपनी भूल के लिए क्षमा याचना कर पाप से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कैदियों से संकीर्तन भी कराया। अपर जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जेल से बाहर जाने के बाद कैदियों को चाहिए कि वे अपना ध्यान व समय परिवार में लगाएं। इसके पूर्व करीब चार सौ कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण डा.राकेश रमन, डा. स्वरूप मोहंती, डा.नूर आलम, डा.अरविन्द सिंह, डा.एस.एम.सिद्दीकी, डा.अजीज अहमद, डा.लायक अहमद, डा.मनोज, डा.ज्ञानचंद, डा.सुधाकर मिश्र, डा.मुश्ताक अली, डा.बबीता कपूर, डा.मंजुला पाण्डेय, डा.बैलटीना अली व डा. सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एस.के.शर्मा, जेलर वी.पी.मिश्र, कमेटी के उपाध्यक्ष पी.के लाहिरी, अंगद सिंह, डा.सत्या पाण्डेय, इंदल सिंह, मन्नूलाल कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, पवन कुमार व चंद्रप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। संचालन डा.हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया।

Tuesday, April 27, 2010

उत्कृष्ट सेवा के लिए 80 लोगों को सम्मान


प्रतिनिधि, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने पुलिस, चिकित्सा, पत्रकारिता समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोमवार को 80 लोगों को सम्मानित किया गया। बेतियाहाता स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक असीम अरूण ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वालों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में गोरखनाथ थाना के कांस्टेबिल पंकज पाण्डेय व शैलेन्द्र तिवारी, यातायात पुलिसकर्मी वशिष्ठ तिवारी, राजघाट थाना के इंस्पेक्टर सारनाथ सिंह, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव एवं जीआरपी के दारोगा संजय शुक्ल को पुलिस सेवा के क्षेत्र में तथा डा. रूप कुमार बनर्जी, डा. लईक अहमद, डा. बी.एन. अग्रवाल को चिकित्सा के क्षेत्र में, देवरिया के डा. अखिलेश त्रिपाठी, डा. सत्या पाण्डेय, विश्व मोहन तिवारी, पूर्व सीओ शिवपूजन ंिसह यादव, समिति के जोनल सचिव अंगद सिंह, जिला सचिव डा. हरिवंश श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह सहित 80 लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बोलते हुए डीआईजी असीम अरुण ने कहा कि बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये कार्यो से विभाग का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ अपराध का स्वरूप बदला हैं। सड़क पर होने वाले अपराध में बढ़ोत्तरी हुई हैं। इस पर अंकुश लगाना होगा। यह तभी संभव है जब पुलिस को समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सहयोग मिलेगा। ऐसे में इस समिति की भूमिका बढ़ जाती है। समारोह में समिति के सदस्यों ने डीआईजी को भी सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संचालन विश्व मोहन तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन समिति के जोनल सचिव अंगद सिंह ने किया।

Saturday, April 3, 2010

यूपीए सरकार को जनता की चिंता नहीं : विनोद


एक प्रतिनिधि, गोरखपुर : दिनोदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान शुक्रवार को आर्यनगर चौक पर चलाया गया। अपने संबोधन में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विनोद पाण्डेय ने कहा कि आज किसान परेशान व हैरान है, आसमान छूती महंगाई ने आम जन की हालत खस्ती कर दी है। गरीब के लिए दो जून रोटी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। यूपीए की सरकार में आपस में लोग लुट रहे हैं और जनती की उन्हें कोई चिंता नही है। श्री पाण्डेय ने मायावती सरकार पर जनहित की अवहेलना का आरोप लगाते हुये कहा कि हैलीकाप्टर से दौरा करने वाली मुख्यमत्री की निगाहें जनता के दर्द की ओर नही जाती। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपेन्द्र दत्त शुक्ल, दुर्गा राय, चिरंजीव चौरसिया, विभाग संगठन मंत्री नंद लाल, धु्रवनारायण एवं डा. धर्मेन्द्र सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राजीव रंजन अग्रवाल एवं संचालन देवेश वैश्य ने किया। जिसमें पार्षद जितेन्द्र सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, डा. सत्या पाण्डेय, अनीता रानी आदि उपस्थित थे।